Showing posts with label ATM. Show all posts
Showing posts with label ATM. Show all posts

Monday, October 18, 2010

अब एटीएम से निकलेगा सोना

दिल्ली। अब आप जल्द ही एटीएम से सोना भी निकाल सकेंगे। जर्मनी की कंपनी एक्स ओरियंट की कई भारतीय इकाइयों के साथ ऎसी आटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम)लगाने के लिए बातचीत चल रही है।
जर्मनी की यह कंपनी इस पीली धातु के लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी मुहैया कराती है। ओरियंट लक्स गोल्ड बनाने वाली कंपनी है। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि गोल्ड एटीएम लगाने के लिए उसकी कई इकाइयों से बातचीत चल रही है। एक्स ओरियंट लक्स एजी के निदेशक जोए ड्रेइक्सलर ने जर्मनी से बताया, फिलहाल हमारी भारत सहित दुनिया की कई कंपनियों से बातचीत चल रही है। और आवेदनों के लिए दरवाजा अभी भी खुला है।> गोल्ड एटीएम को गोल्ड टू गो के नाम से जाना जाता है। इसकी शुरूआत इसी साल अबू धाबी से हुई थी। इस एटीएम से एक समय में दस तरह के उत्पाद खरीदे जा सकते है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, इन उत्पादों की कीमतों में प्रत्येक दस मिनट में संशोधन होता है।