Monday, October 18, 2010

राष्ट्रमंडल खेल : हरियाणा के पदक विजेताओं को कार भी मिलेगी!

चण्डीगढ़। राष्ट्रमंडल खेल-2010 में पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाç़डयों को राज्य सरकार द्वारा घोषित नकद पुरस्कारों के अलावा इनाम के रूप में मारूति कार भी दी जाएंगी। पदक विजेताओं को हरियाणा के गु़डगांव शहर में निर्मित मारूति सुजुकी कार मिलेंगी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को कहा कि जापान स्थित मारूति सुजुकी कंपनी के प्रबंधन के साथ उनकी बात हुई है। वे सभी पदक विजेताओं को कार देने को राजी हैं।
राज्य सरकार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतने वालों के लिए क्रमश: 15 लाख, 10 लाख एवं 7 लाख रूपये के नकद पुरस्कारों की घोषणा पहले ही कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के 15 स्वर्ण पदक विजेता हैं। इनमें से दो अन्य स्वर्ण पदक विजेता सायना नेहवाल (बैडमिंटन) तथा सुशील कुमार (कुश्ती) का हरियाणा से गहरा रिश्ता है। सभी को मारूति एसएक्स-4 कार दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment